MANCHURIAN CHAAT(मंचूरियन चाट)
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका MrFooder.blogspot.com पर।
आज की रेसिपी की बात हमने दही चना चाट के ब्लॉग में कि थी, उसमे मैने पूछा था कि हम मंचूरियन सॉस से और क्या-क्या बना स्कते है? तो उसी सवाल का जवाब देते हुए आज हम मंचूरियन सॉस का इस्तेमाल करके एक चाट बनाएंगे हम इसे मंचूरियन चाट केह सकते है।
मंचूरियन चाट बनाने के लिए हमे सबसे पहले मंचूरियन सॉस बनाएंगे।
मंचूरियन सॉस बनाने के लिए:
1 चम्मच तेल
1 छोटी चम्मच कुटा हुआ लहसुन
1 छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
1/2 कप पिसा हुआ टमाटर
1 चम्मच तीखा सॉस
1/2 चम्मच सोया सॉस
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच कुटी सुखी लाल मिर्च
स्वाद अनुसार नमक।
अब एक कढ़ाई लेंगे और उसमे 1 चम्मच तेल डाले,उसमे 1 छोटी चम्मच लहसुन डालकर थोड़ा सा फ्राई करले,अब इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक डाले साथ में 1/2 कप टमाटर(पिसा हुआ) और 1 चम्मच हॉट सॉस डालकर अच्छे से मिलाएं और अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर,1 छोटी चम्मच कुटी हुई सूखी लाल मिर्च और स्वाद अनुसार नमक डाल कर अच्छे से मिलाले, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला डालकर मिलालें। अब एक कटोरी में 1.5 चम्मच मकई का आटा लेले और उसमे 1/2 पानी डालकर अच्छे से आटे को पानी में घोल लें इसको अब कड़ाई में डाल दे और मीलालें, अब सॉस में 1 कप पानी डाले, 1कप से जादा भी डाल सकते हैं।सबको अच्छे से मिलालेंगे ताकि मसाले अच्छे से मिलजाए अब एक कप चीनी डालकर मिलाले हमरा मंचूरियन सॉस अब लगभग तैयार है।इसमें अब 1/2 प्याज,टमाटर,शिमला मिर्च डालकर अच्छे से सॉस में मीलादे (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च सब 1/2 कप लेना है)।1-2 मिनट तक पकाएं लीजिए तैयार है हमारी मंचूरियन सॉस अब गैस बंदकरे और मंचूरियन चाट सजाने की तैयारी करे।
एक बॉल में 2-3 चम्मच उबले हुए चने डाले,1 चम्मच उबले हुए आलू, और बारीक कटी हुई हरी मिर्च,अब इसमें बनाया हुए मंचूरियन सॉस डाले,और ऊपर से थोड़ी लाल मिर्च पाउडर,चाट मसाला पाउडर,पापड़ी और आखिर में सेव डाले लीजिए तैयार है हमारी मंचूरियन चाट तेयार है।
यहां हमारी चाट सीरीज का अन्त होता है, आशा है आपको ये सीरीज अच्छी लगी हो। आगे भी बहुत सी सीरीज आने वाली है, अधिक जानकरी के लिए जुड़े रहे।
कमेंट करना ना भूलें, ये मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते है। अपने सुझाव देने के लिए या फिर ब्लॉग से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी के लिए नीचे दी गई ईमेल आईडी पे सम्पर्क करे।
धन्यवाद।।

Yummy😋😋
ReplyDeleteCreative one👌
ReplyDelete