Sevai ki tikki
नमस्कार दोस्तो सवागत है आपका मेरे ब्लॉग Mrfooder.blogspot.com पर।
कोरोना के वजह से पूरी दुनिया घरों में बंद होकर नए नए शोक अपना रही है। तो में भी अपना अधूरा शोक पूरा कर रहा हूं, जिन लोगो को खाना बनाना पसंद है और जो स्वादिष्ट खाने का शोक रखते हैं तो उन दोस्तों के लिए मै एक दिलचस्प रेसिपी लाया हूं।
आज की रेसिपी है सुजी और सेवई की टिक्कियां। ये बेहद आसान और सरल रेसिपी है। इससे हम चाय के साथ ले सकते हैं, स्नेक्स के तौर पर।
सूजी और सेवई की टिक्की बनाना की सामग्री:
1/2 कप छोटी सुजी
1/4 कप दही
2-3 चम्मच पानी
1 कप सवाई 80% पकी हुई
नमक स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच जीरा
1 चम्मच अदरक लहसुन मिर्च पेस्ट
1 चम्मच चावल का आटा/पक्के हुए चावल
थोड़ा हरा धनिया
1 छोटा बारीक कटा पयाज
1/2 कप मटर
1 छोटा बारीक कटा टमाटर
1/8 कप पानी
प्रक्रिया:
सूजी सेवई की टिक्की बनाने के लिए अधा कप छोटी सूजी लेंगे,उसमे 1/4 कप दही लेंगे और अच्छे से मिलाएंगे । फिर 2-3 चम्मच पानी डाले और अच्छे से मिलाएं ताकि बैटर चिकना और फूल जाए। अब 10 मिनट तक बैटर को साइड में रख दें।
जब तक बैटर रेस्ट कर रहा है, एक कढ़ाई में 1 कप सेवई को पका लेंगे थोड़े तेल या घी के साथ, और तब तक पकाएंगे जब तक सेवई खाने लायक ना हो (80%) जाए । 10 मिनट बाद सूजी के बैटर में सेवई को एड करेंगे,साथ ही बाकी सामग्री को भी एड करेंगे, नमक स्वाद अनुसार ,1 छोटा पयाज बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच अदरक लहसुन मिर्च का पेस्ट, 1 चम्मच चावल का आटा / पक्के हुऐ चावल भी ले सकते है, 1/2 चम्मच जीरा, और थोड़ा हरा धनिया, 1 टमाटर बारीक कटा हुआ, 1/2 कप मटर, और कोई भी सब्जी मन मुताबिक, 1/8 भाग पानी डालेंगे । अब सबको अच्छे से मिलालेंगे और बैटर तैयार हो गया है।
बैटर बनाते वक्त एक चीज का ध्यान रखना है , वो ये है कि नाही बैटर जादा गाढ़ा होना चाहिए और नाही ही जादा पतला।
एब एक पैन में मध्यम आँच पर 2-3 चम्मच तेल गरम करेंगे। अब बैटर की गोल टिक्की बनाकर दूसरी प्लेट में 1 कप सेवई डाल कर उससे टिक्की को कवर करेंगे और तलेंगे, इन्हें सुनहरा रंग होने तक पकाएंगे । सुनहरे रंग होने के बाद इन्हें प्लेट मै निकाल ले, गरम - गरम टिक्कियां तैयार हैं अब इसका आनंद आप चाए के साथ या किसी भी चटनी के साथ ले सकते हैं।धन्येवाद।।



Bole to bindass
ReplyDelete