DAHI CHANNA CHAAT( दही चना चाट)
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका MrFooder.blogspot.com पर।
चलिए दोस्तो आज बनाते है हमारी चाट की सीरीज की तीसरी रेसिपी को। आज हम बनाएंगे दही चना चाट। चलिए शुरू करते हैं बनाना,सबसे पहले हमे चाट की सॉस बनानी है।
सॉस बनाने के लिए हमे चाहिए:
1.5 कप पानी
2 छोटी चम्मच बेसन
1/2 चम्मच चाट मसाला
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर (अपने स्वाद के हिसाब से तीखा बड़ा सकते है)
1/2 चम्मच या स्वाद अनुसार नमक
1/2 छोटी चम्मच कुट्टी हुई सुखी लाल मिर्च
1 छोटी चम्मच भुना जीरा
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
अब एक कड़ाई में 1.5 कप पानी डाले और उसमे 2 छोटी चम्मच बेसन डालकर अच्छे से पानी में बेसन को घोल लें, अब डाले 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वाद अनुसार नमक,1/2 लाल मिर्च चिप्स,1छोटी चम्मच भुना जीरा,1/2 चम्मच धनिया पाउडर डाल कर अच्छे मिलाएं और 1-2 मिनट तक पकने दें, अब इसमें 1/2 कप इमली की चटनी डाले और पकने दे,जब सॉस घाडा होजये तो उसमे उबले हुए 3 कप चने डालकर अच्छे से सॉस में मिलादे।
अब इसमें डाले:
1/2 कप कटे प्याज
1/2 कप कटे टमाटर
2-3 कटी हरी मिर्च
1 कप चोकर टुकड़ों में उबले हुए आलू
1 कप फेठी हुई दही।
सबको साथ में मिक्स करले अब एक बर्तन में निकाल ले और ऊपर से चोकर टुकड़े उबले हुए आलू के डाले,अब 1 कप दही डाले तस्वीर में दिखाए गए तरीके से दही डाले और थोड़ी पापड़ी डाले, थोड़ा चाट मसाला अब आखिर में थोड़ा कटा हरा धनिया डाले लीजिए तैयार है हमारी दही चना चाट।
इस सीरीज के बाकी चाट की रेसिपी देखने के लिए मुझे फॉलो करे और नीचे दिएगए लिंक पर क्लिक करे।https://www.blogger.com/blog/post/edit/8105419559418119763/3945771373546955356 KATORI CHAAT
कभी सोचा है मंचूरियन सॉस के इस्तेमाल से क्या क्या बन सकता है।अगर जानना है तो मुझसे जुड़े रहे।और कोई नए रेसिपी के आईडिया है तो मेरे email I'd पे सेंड करे pssgbn29@gmail.com
नमस्कार।।


👍👍👍👍
ReplyDeleteYummy
ReplyDeleteIssi tarah aur likho bro.. 👌👌
ReplyDelete