Ragda chaat (रगड़ा चाट)
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका MrFooder.blogspot.com पर।
आज हम बनाएंगे बाज़ार और ठेलो पर बिकने वाली मशहूर रगड़ा चाट।
आपलोगो को पता है लॉकडॉउन के वजह से हम बाहर का खाना और साम के चाट को बहुत याद कर रहे हैं। तो चलिए बनाते है ठेले की मशहूर रगड़ा चाट।
रगड़ा चाट बनाने के लिए हमें चाहिए:
1 कप भिगोए हुए मत्तर
1 छोटी चम्मच नमक
2/4 चम्मच हल्दी
1 छोटी चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
1-2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 बारीक कटा प्याज
1 बारीक कटा टमाटर
स्वाद अनुसार नमक (क्यूंकि मटर उबलते समय हमने नमक डाला था)
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
थोड़ा हरा धनिया
1/2 नींबू का रस
सेव ( या कोई भी नमकीन जो आपको पसंद हो)
रगड़ा चाट बनाने के लिए सबसे पहले रात को एक कप मटर पानी में भिगो के रखदे ताकि सुबह तक मटर अच्छे से फूल जाएं (7-8 घंटो )तक। भिगोए हुए मटर को कुकर में 1 इंच ऊपर तक पानी के साथ डालकर और 1/4 हल्दी,1 छोटी चम्मच नमक के साथ 1 सिटी तक पकाएंगे, एक सिटी लगने के बाद अब 6-7 मिनटों तक धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएंगे।
ठंडा होने के बाद मटर को एक बर्तन में निकलेंगे, अब एक कड़ाई में 1-2 चम्मच तेल डालकर उसमे 1 छोटी चम्मच जीरा डाले, एक चुटकी हींग,बारीक कटी हरी मर्च डाले, बारीक कटा प्याज,टमाटर डाल ते ही उसमे स्वाद अनुसार नमक डाल दें और मिलाले,अब 1/2 चम्मच हल्दी डाले,1 छोटी चम्मच लाल मिर्च,2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर,1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मीलाले अब इसमें उबले हुए मटर डाले,1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा बारीक कता हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाके 1 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें लीजिए हमारी मसाला मटर तैयार हैं इसे साइड में रखदें धंदा होने के लिए। अब सजावट नॉर्मल प्लेट में करे या फिर ऐसे बर्तन में जिससे अप खा भी सकते है, इस बर्तन के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे मेरे साथ। अब आलू कि चिप्स ले और हाथो से कुचल लें और मसाला मटर पर डाले साथ में बारीक कटा प्याज,टमाटर,हरी मिर्च, मकई बके दाने भी डाल सकते है अभी मकई का सीजन भी है अब सबको अच्छे से मिलातहुए थोड़ी सी दही डाले, चाट मसाला, कला नमक, लाल मिर्च ,1/2 नींबू का रस डालकर मिलालें और सेव डाले, लीजिए तैयार हैं ठेले कि लोकप्रिय रगड़ा चाट। घरों में बैठ कर आनंद लीजिए रगड़ा चाट का। नमस्कार


Bahut testy Lagg rha h yarr
ReplyDelete