KATORI CHAAT(कटोरी चाट)

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका MrFooder.blogspot.com पर।

पिछले ब्लॉग में  हमने बनाई थी रगड़ा चाट और उसको एक विशेष तरह के बर्तन में परोसने की बात किथी। तो चलिए शुरू करते है बनाना बर्तन उर्फ कटोरी चाट। अगर आपने मेरा रगड़ा चाट वाला ब्लॉग नहीं देखा है, तो कोई बात नहीं में इसमें ब्लॉग की लिंक देदुंगा।
सबसे पहले हम कटोरी चाट की कटोरी बनाएंगे।
कटोरी बनाने के लिए हमें चाहिए:
2 कप मैदा
1 छोटी चम्मच नमक
2.5 छोटी चम्मच तेल
सबको मैदे में मिलालें और 1/2 कप गुनगुने पानी से आटे को गूंद लेंगे और तब तक गूंदें जब तक आटा मुलायम ना हाेजाए, अब 5 मिनट के लिए आटे को साइड में सेट होने के लिए रख देंगे। 5 मिनट बाद हमारा आटा तैयार है, आटे में से एक मुठ्ठी या गोल्फ की बॉल जितनी आटे की लोई बनाले, अब लम्बी रोटी बेल लीजिए उसमे एक चाकू या कट्ट वाली चम्मच से चेद करदे ताकि अंदर तक कटोरी पक जाए और क्रिस्पी बने।
अब एक मीडियम या नॉर्मल साइज की कटोरी ले और उसपे तेल चारो तरफ फेलादे अब उसपे मैदे की रोटी दाल कर अच्छे से कटोरी को पीछे से धकदे और अच्छे से  चिपका दे ताकि कटोरी का आकर ना बिगड़े अब अतरिक्त आटे को हटा दे और मध्यम आंच पर तेल को गरम करे और कटोरी के साथ आटे को तल दे।धीरे धीरे जब अटा कड़क होताजाएगा कटोरी अपने अप बाहर निकल आएगी, अब कटोरी को क्रिस्पी होने तक टले कुछ 1 मिनट तक। लीजिए तैयार है हमारी कटोरी चाट की कटोरी। 
 चाट बनाने के लिए हमें चाहिए: 
1 कप उबले हुए चने
2 मीडियम आलू चौकोर कटे हुए
1 कप उबली हुई हरी मूंग दाल
1 मीडियम प्याज कटा हुआ
1 मीडियम टमाटर कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
स्वाद अनुसार नमक
1 छोटी चम्मच चाट मसाला
 अब सब को अच्छे से मिलाकर कटोरी में डाले साथ में,  1 चम्मच दही, मीठी,हरी चटनी डाल कर अच्छे से मिलाएं लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और सेव डाले लीजिए तैयार है कटोरी चाट।अपने व्यूज़ को कमेंट बॉक्स मै साझा करे। 
आगे और भी चटपटी रेसिपी है जानने के लिए जुड़े रहे। धन्यवाद। और रगड़ा चाट की रेसिपी के लिए लिंक पे क्लिक करे। नमस्कार

Comments

Post a Comment

Popular Posts