Gujrati DAL DHOKLI recipe in hindi(दाल ढोकली)
नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका MrFooder.blogspot.com पर।
आज हम बनाएंगे बहुत स्वादिष्ट गुजराती दाल ढोकली, दोस्तो वैसे तो देखा जाए गुजराती खान पान बहुत ही लोकप्रिय बनता जा रहा है। अब आपको इसका एक कारण तो पता ही हैं। चलिए देर ना करते हुए बनाना शुरू करते हैं दाल ढोकली।
दाल ढोकली बनाने के लिए सबसे पहले हमे 1.5 कप अरहर दाल चाहिए,और उसको भिघो के रख देंगे 5-10 मिनट तक। अब दाल को भिगो के रखने के बाद अब ढोकली बनाने केलिए ढोकली का आटा तैयार करेंगे।
ढोकली के आटे के लिए हमे चाहिए:
3/4 कप गेहूं का आता
1/4 कप बेसन
1 छोटी चम्मच/स्वाद अनुसार नमक
1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
अब सबको एक बॉल मे दाल कर अच्छे से पानी के साथ गूंदले, अब आटे को साइड में रख दे।जब तक आटे गुंदेगे तब तक हमारी दाल फूल चुकी है। अब दाल को कुकर में सिटी लगवाएंगे साथ में उसमे डालेंगे -1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर,स्वाद अनुसार नमक (ध्यान रखे हमने पहले भी नमक डाला है आटे में),और एक चम्मच मुमफली दाना। अब 1-2 सिटी तक उबालेंगे और ध्यान रखना है दाल पतली रखनी है क्यूंकि दाल ढोकली के लिए दाल पतली होनी चाहिए। उसके लिए एब दाल को फेटलें और जरूरत लगे तो इसमें गरम करके पानी दाले।
अब हमारी दाल में तड़का लगाना है और हमरी दाल तैयार होजाएगी।
तड़का लगने केलिए हमे चाहिए:
1 चम्मच देसी घी
1 छोटी चम्मच राई
1/2 छोटी चम्मच मेथी दाना
1/4 छोटी चम्मच हींग
2 सुखी लाल मिर्च
16-18 करी पत्ता
अब सबको थोड़ा सा पकाएं, अब इसमें दाल दालें और मिलाएं अब पकने दें अब इसमें जो ढोकली का आटा था उसकी रोटी बेल कर उसको अब हीरे के आकार में कातलें, अब इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक मिर्च पेस्ट
और स्वाद अनुसार नमक दाल लें अच्छे से मिलाएं और अब इसमें धीरे धीरे ढोकली दालें साथ ही 1 चम्मच गुड और थोड़ा नींबू का रस डाले और लीजिए तैयार है हमारी दाल ढोकली और आप जान ते है दाल ढोकली दूसरे राज्यो में अलग अलग नाम से जानी जाती हैं जैसे कि गुजराती दाल ढोकली,राजस्थानी दाल ढोकली, वरण फाल मराठी,चकोल्या मराठी। इसी तरह अलग अलग शहरों में अलग नाम से जानी जाती हैं



Yummyyy... And your recipe is 👌🔥🔥🔥🔥🔥
ReplyDeleteWow 😍😍
ReplyDeleteTempting
ReplyDeleteNice ✌️✌️😋
ReplyDeleteYummy😋😋
ReplyDeleteYmy
ReplyDeletelooks delicious
ReplyDeleteVery tasty
ReplyDeleteIt looks so tasty and healthy 😋
ReplyDelete